भारत में 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी का बढ़ता जनाधार
Abstract
वस्तुतः भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के परिणाम भारतीय दलीय व्यवस्था तथा संसदीय प्रणाली की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। यह प्रथम अवसर था जब 1989 के बाद कोई राष्ट्रीय दल अकेला बहुमत के आंकड़े को पार कर गया और सरकार निर्माण में सफलता प्राप्त की। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन 336 तथा अकेले भारतीय जनता पार्टी 282 सीटें जीतने में सफल रही। परन्तु वर्ष 2015 में दिल्ली तथा बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी को गहरा झटका लगा, जो राजनैतिक विद्वानों के लिए वाद-विवाद का विषय बन गया। लेकिन धीरे-धीरे अन्य राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने अपना जनाधार मजबूत किया और मार्च 2018 में 20 से अधिक राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की अकेले या गठबंधन के साथ सरकारें बन चुकी हैं। अभी हाल ही में हुए पूर्वात्तर के तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणामों ने पार्टी के जनाधार में नई जान डाल दी है और अब भारतीय जनता पार्टी को अपना भविष्य अधिक सुरक्षित दिखाई देने लग गया है। प्रस्तुत शोध पत्र में वर्ष 2014 के बाद भारत में राज्यों की राजनीति के सन्दर्भ में बढ़ते जनाधार का विश्लेषण किया गया है और इसके भविष्य का भी आकंलन किया गया है।
Full Text:
PDFCopyright (c) 2018 Edupedia Publications Pvt Ltd
This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 International License.
All published Articles are Open Access at https://journals.pen2print.org/index.php/ijr/
Paper submission: ijr@pen2print.org